बाराबंकी , अप्रैल 03 -- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किलोमीटर 32 के पास करीब दो बजे दिल्ली से बिहार जा रही एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिसके कारण 11 लोग घायल हो गये।

हादसे के समय बस में करीब 70 यात्री सवार थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना हैदरगढ़ अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे के समय अधिकांश यात्री नींद में थे, जिससे अफरा-तफरी मच गयी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर घायलों को जिला अस्पताल बाराबंकी भेज गया है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित