बाराबंकी , फरवरी 27 -- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में गुरुवार सुबह एक प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के एक गांव में सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर पेड़ से दो शव लटके देखे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की पहचान 22 वर्षीय हारून और 20 वर्षीय शिबा के रूप में की। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और परिवार इस संबंध से नाराज थे। सुबह ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित