हरदोई , फ़रवरी 11 -- उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहजहांपुर हाईवे पर मंगलवार देर रात को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बेहटा गोकुल गांव के पास बारातियों को लेकर जा रही एक निजी बस ने आगे चल रहे धीमी गति के डंपर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सड़क हादसे में 15 बराती घायल हो गए जिनमे 11 की हालत गंभीर है जिनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहाँ बताया बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहजहांपुर हाईवे पर मंगलवार देर रात को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जब बेहटा गोकुल गांव के पास बारातियों को लेकर जा रही एक निजी बस ने आगे चल रहे धीमी गति के डंपर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी । हादसे के बाद बस में सवार कई यात्री सीटों से उछलकर नीचे गिर पड़े ।इस दुर्घटना में करीब 15 बाराती घायल हुए हैं, जिनमें 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित