बारां , मार्च 09 -- राजस्थान में बारां के कृषि उपज मंडी में सोमवार को कृषि जिंसों सरसों और गेहूं की बंपर आवक से मंडी परिसर जिंसों से लबालब हो गई।

इस बीच धान मंडी में कृषि जिंसों की भारी आवक के चलते ट्रैक्टर ट्रॉलियों की सुबह से शाम तक आवाजाही बनी रही, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था भी काफी प्रभावित हुई।

व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष लश्करी ने बताया कि मंडी पहुंची जींसों की नीलामी हुई, जिसमें करीब 70 हजार कट्टे सरसों की आवक हुई है। सरसों के भाव सोमवार को अधिकतम छह हजार 451 रूपये प्रति क्विंटल तक बिकी। श्री लश्करी के अनुसार गेहूं की आवक करीब 45 हजार कट्टे रही। जिनका अधिकतम भाव 2,530 रुपए प्रति क्विंटल बिका।चना की आवक करीब एक हजार कट्टे रही। अधिकतम भाव पांच हजार रुपए प्रति क्विंटल रहे। वहीं धनिया की आवक 2,200 बोरी रही और अधिकतम भाव 10 हजार 399 रुपए प्रति क्विटंल रहे।

उन्होंने बताया कि सोमवार को धान मंडी में करीब एक लाख 25 हजार कट्टे कृषि जींसों की आवक हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित