बारां , फरवरी 01 -- राजस्थान में बारां जिले में नीति आयोग के निर्देश के क्रम में सम्पूर्णता अभियान (2.0) का किशनगंज विधायक डॉ. ललित मीणा ने रविवार को शुभारंभ किया।

जिला परिषद के हॉल में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए डाॅ मीणा ने कहा कि जिले को पिछड़ेपन की श्रेणी से बाहर लाने के लिए सामुहिक प्रयास आवश्यक है। इसके लिए सरकार द्वारा भी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार प्रभावी प्रयास किए जाते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सम्पूर्णता अभियान जिले को विकसित जिलों की कतार में लाने में मील का पत्थर साबित होगा। अभियान से संबंधित विभाग सभी बिंदुओं पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए इसे सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित