बारां , अप्रैल 13 -- राजस्थान में बारां जिला वॉलीबॉल संघ के चुनाव में सभी पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित किये गये हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यनारायण चौरासिया तथा दिनेश मधुकर की देखरेख में हुए चुनाव में निर्मल माथोडिया अध्यक्ष पद, दिनेश कुमार सचिव एवं देवेश मेहरा कोषाध्यक्ष चुने गये।

इसी तरह कौशल सुमन, ओम प्रकाश सेन, लक्ष्य नागर, गजानन्द प्रजापति, अमित गोड उपाध्यक्ष्, मूलचंद शर्मा, कविता मीणा, जोधराज मेहरा, राघव राठौड़, धर्मेंद्र सुमन सयुंक्त सचिव एवं तकनीकी सलाहकार नगेन्द्र सिंह, दीपक पारेता, धनराज सहरिया, हरिओम प्रजापति, अमित मदान, शिरमा मीणा, प्रकाश सरोया, मनीषा मीणा, मोनिका मीणा को निर्वाचित घोषित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित