रांची , जनवरी 29 -- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने विपक्ष के नेता बाबुलाल मरांडी के जनता के नाम संदेश पर पलटवार किया है।

श्री सिन्हा कहा कि अपने शासनकाल में जो बीज बाबुलाल ने रोपने का काम किया और भाजपा में अन्य मुख्यमंत्री ने उसे संरक्षित कर वट वृक्ष का रूप दे दिया यह उसी का परिणाम है कि 17 साल राज्य बर्बादी के कगार पर पहुंच गया था।

श्री सिन्हा ने तंज कसते हुए कहा कि बाबुलाल जब आप एक अपराधी के एनकॉन्टर पर सड़क पर उतर जाते हैं तो आप ही बतायें कि राज्य के व्यवसायी क्या सुरक्षित महसूस कर पायेंगे। उन्होंने कहा कि आपके शासनकाल में स्वास्थ्य व्यवस्था यह थी कि राज्य के बच्चे राज्य के बड़े अस्पतालों में ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ दिया।

इसी राज्य में एक बच्ची संतोषी भात -भात कहते मौत के गाल में समा गई आपके शासनकाल में दो हजार स्कूल बंद हो गये तो बतायों आप उस वक्त आदिवासी बच्चे की पढ़ने की चिंता क्यों नहीं सताई। गठबंधन की सरकार में तो आदिवासी बच्चे सरकारी मदद से शिक्षा के लिए विदेश जा रहे हैं और अगर इस राज्य में अवैध घुसपैठियों से आपको जमीन छीनने का खतरा मंडरा रही है तो अवैध घूसपैठियें को घुसाने वाले आपके ही गृह मंत्री हैं। इसका यह मतबल गृहमंत्री नकाबिल है, उनसे इस्तीफा मांगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित