भरतपुर , अप्रैल 05 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर जिले के रणथंभौर बाघ अभयारण्य वन क्षेत्र में अपनी मां से बिछ़ड गए तेंदुए के छह महीने के शावक को रविवार को वन विभाग के दल ने बचा लिया।
वन विभाग ने बताया कि भूख प्यास से परेशान होकर शावक निर्जलीकरण का शिकार हो गया। रणथंभौर बाघ अभयारण्य में कुशालीपुरा वन क्षेत्र में बीमार अवस्था में मिले तेंदुए के इस शावक को बचाकर वन्यजीव अस्पताल लाया गया।
सूत्रों ने बताया कि इलाज के दौरान शावक को फ्लूड थैरेपी, ऑक्सीजन थैरेपी दी गई। साथ ही शावक को जीवन रक्षक दवाएं देकर उपचार किया गया। शावक के स्वस्थ होने पर उसे उसकी मां के प्रभुत्व वाले क्षेत्र में छोड़ा गया। वन विभाग के चिकित्सा सूत्रों के अनुसार इलाज के बाद फिलहाल शावक पूरी तरह स्वस्थ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित