बागेश्वर , नवंबर 29 -- उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) हल्द्वानी की टीम ने शनिवार को बागेश्वर जिले में एक राजस्व उप निरीक्षक को घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता मनोज सिंह निवासी ग्राम स्याली, बागेश्वर ने सतर्कता विभाग को शिकायत की कि डंगोली, तहसील गरुड़ का राजस्व उप निरीक्षक प्रवीण सिंह टाकुली भूमि की तस्दीक और बायनामा के नाम पर 5000 रुपए की घूस की मांग कर रहा है।
शिकायत के आधार पर सतर्कता टीम ने आज आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित