बागपत , दिसंबर 24 -- उत्तर प्रदेश में बागपत के खेकड़ा कस्बे में जमीन और मकान को लेकर चल रहे लंबे विवाद के चलते पति ने ही अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी खुद कोतवाली पहुंचा और आरोप स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित