जयपुर , अप्रैल 07 -- राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ किसनराव बागडे से मंगलवार को यहां राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर के नव नियुक्त कुलगुरु प्रोफेसर रमन कुमार दवे ने मुलाकात की।

श्री बागडे से श्री दवे ने लोकभवन में यह मुलाकात की जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी। कुलगुरु बनने के बाद प्रो. दवे की राज्यपाल से यह पहली शिष्टाचार भेंट है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित