जयपुर , दिसंबर 28 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने चित्तौड़गढ़ के मण्डफिया में रविवार को "मेवाड़ कुमावत समाज महाकुंभ 2025" का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर श्री बागडे ने कहा कि कुमावत समाज नहीं भारतीय शिल्प, स्थापत्य और निर्माण कला से जुड़ी संस्कृति का संवाहक है। उन्होंने समाज की नई पीढ़ी को अपनी विरासत और कलाओं के से संरक्षण के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित