जयपुर , अप्रैल 10 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने महात्मा ज्योतिबा फुले जयन्ती (11 अप्रैल) पर शुभकामनाएं दी हैं।
श्री बागडे ने उनका स्मरण करते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले महान समाज सुधारक और सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए मानव कल्याण के लिए कार्य करने का आह्वान भी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित