जालोर , अप्रैल 16 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने गुरुवार को पुलिस लाईन जालोर स्थित पुलिस शहीद स्मारक का लोकार्पण किया।

श्री बागडे ने पट्टिका का अनावरण कर पुलिस शहीद स्मारक का लोकार्पण किया। उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद हुए पुलिस के जवानों के शौर्य एवं बलिदान को याद करते हुए नमन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित