कोटा , जनवरी 22 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे अपने कोटा प्रवास के दौरान गुरुवार शाम को सिटी पार्क देखा।

श्री बागडे ने सिटी पार्क के हर हिस्से को देखा और वहां के शांत-सौम्य वातावरण की सराहना की। उन्होंने सबसे पहले कैनाल में बोटिंग की। इसके बाद राज्यपाल ने पार्क में बने फाउंटेन, इनवर्टेड पिरामिड, ग्लास हाउस आदि देखे।

उन्होंने डक पौंड में बतखों की अटखेलियां देखी और बोटेनिकल गार्डन में लगाए गए विभिन्न प्रजाति के पौधों और झाड़ियों के बारे में भी जानकारी ली। राज्यपाल ने सिटी पार्क में विभिन्न स्थानों पर फोटो भी खिंचवाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित