जयपुर , अप्रैल 12 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री बागडे ने कहा कि यह भारतीय संगीत जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा की भारतीय सिने संगीत, शास्त्रीय और सुगम संगीत में आशा भोसले का अप्रतिम योगदान रहा है। उन्होंने भारतीय फिल्म संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते लगभग सभी भारतीय भाषाओं में संगीत की हमारी परम्परा को समृद्ध किया। उनका निधन अत्यंत दुःखद एवं कला जगत की अपूरणीय क्षति है।

राज्यपाल ने ईश्वर से आत्मा की शांति और परिजनो, प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित