जयपुर , फरवरी 14 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने महाशिवरात्रि (15 फरवरी) के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर श्री बागडे ने कहा कि शिव का अर्थ ही है, कल्याण और आनंद। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि परमपिता परमेश्वर शिव और जगत जननी माता पार्वती के विवाह का पावन पर्व है। महाशिवरात्रि भारतीय संस्कृति का अनूठा उत्सव है।

उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती से सभी के कल्याण और मंगल की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित