जयपुर , जनवरी 22 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने बसंत पंचमी (23 जनवरी) की बधाई और शुभकामनाएं दी है।

श्री बागडे ने इस अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती से ज्ञान, बुद्धि, नयी ऊर्जा और समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि बसन्त पंचमी का पर्व प्रकृति के नवजागरण के साथ शिक्षा से जीवन आलोक से जुड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित