जयपुर , फरवरी 02 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री हेम सिंह भडाना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री बागडे ने ईश्वर से दिवगंत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

श्री शर्मा ने श्री भडाना के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, "राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हेम सिंह भडाना के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। भडाना जी ने सदैव जनिहत और प्रदेश के विकास को प्राथमिकता दी। उनका निधन भाजपा परिवार और राजस्थान की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।" उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित