अहमदाबाद , जनवरी 31 -- पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस-भुज के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन के फेरे विस्तारित किए हैं।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा शनिवार को यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए बांद्रा टर्मिनस एवं भुज स्टेशनों के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन के फेरों को विस्तारित किया गया है।

ट्रेन संख्या 09037 बांद्रा टर्मिनस - भुज द्वि-साप्ताहिक स्पेशल को 26 फरवरी,तक विस्तारित किया गया है। इसी तरह ट्रेन संख्या 09038 भुज-बांद्रा टर्मिनस द्वि-साप्ताहिक स्पेशल को 27 फरवरी तक विस्तारित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित