बांदा , मार्च 29 -- उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 28 पुलिस उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण कर उन्हें विभिन्न पदों पर तैनात किया गया है। रविवार को जारी पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार थाना मटौंध, गिरवां, अतर्रा और कोतवाली देहात में नए वरिष्ठ उपनिरीक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा नौ पुलिस चौकियों पर नए प्रभारियों की तैनाती की गई है, जबकि 11 उपनिरीक्षकों को विभिन्न थाना क्षेत्रों में भेजा गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इन तबादलों का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित