बांदा , फरवरी 26 -- उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के मटौन्ध थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को चोरी गए ई-रिक्शा सहित गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि बांदा नगर कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज निवासी अजय का ई- रिक्शा विगत 17 जनवरी को तब चोरी हो गया था, जब वह सवारियां लेकर मटौन्ध गया था और पेट्रोल पंप पर रिक्शा खड़ा कर सो गया था।

घटना की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर ई- रिक्शा की तलाश के साथ आरोपी की पहचान के प्रयास शुरू किया। जिसके बाद आज पुलिस ने गोयरा मुगली गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर अमानत को चोरी गए ई- रिक्शा सहित गिरफ्तार का घटना का अनावरण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित