बांदा , जनवरी 15 -- उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में मकर संक्रांति के पर्व पर गुरुवार को तुलादान का कार्यक्रम तराजू की पूजा आरती के बाद विधिवत संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत मकर संक्रांति के पर्व पर जोशी समुदाय के लोग बड़े-बड़े तराजू लेकर घर-घर पहुंच कर तुला दान कार्यक्रम संपन्न कराते हैं।

मान्यताओं के अनुसार तुलादान हो जाने से ग्रह नक्षत्र 1 वर्ष तक शांत रहते है। जिसमें पुरुष वर्ग के तौल के बराबर गेहूं, गुड़, चावल अन्य खाद्य सामग्री जोशी को दान स्वरूप प्रदान करने से परिवार के सभी लोग दोष , रोग, विपत्ति से मुक्त होकर सुखमय शांतिमय जीवन एक वर्ष तक स्वस्थ्य एवं प्रसन्नचित रहकर व्यतीत करते हैं और परिवार प्रगति की ओर अग्रसर रहता है। प्राचीन परम्परा के अनुसार यह तुलादान कार्यक्रम जिले के अतर्रा तहसील क्षेत्र में अत्यधिक प्रचलित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित