बांदा , मार्च 31 -- उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में बैलगाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मृत्यु हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हनुवन डेरा निवासी कालका निषाद (25) अपनी बहन किरण और पड़ोसी संदीप निषाद (22) के साथ एक तेरहवीं कार्यक्रम में चंदवारा गांव गया था। वहां से वे सभी बाइक से वापस हो रहे थे कि इछावर गांव के निकट देर रात्रि उनकी बाइक एक बैलगाड़ी से टकरा गई। जिसमें तीनों लोग जमीन पर गिर कर घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित