बांदा , जनवरी 30 -- उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
पुलिस के अनुसार फतेहगंज थाना क्षेत्र के कन्दोहरा गांव निवासी बाबूराम की ट्रैक्टर से बैटरी चोरी की घटना कल देर शाम हुई। जिसका मुकदमा पंजीकृत किया गया और पुलिस ने जांच कर मामले की छानबीन शुरू करते हुए आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किये। आज पुलिस गश्त और चेकिंग के दौरान बरछा डड़िया रपटा पुल के पास मध्य प्रदेश के सतना जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र के खेरवा गांव निवासी उमेश को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से तलाशी में चोरी की गई बैटरी बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार चोरी की गई बैटरी को लेकर उमेश मध्य प्रदेश की ओर जा रहा था। पुलिस ने उमेश के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश कर उसे आज जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित