बांदा , जनवरी 19 -- उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र में पत्नी और बेटी पर जानलेवा हमला कर यमुना नदी में कूदने वाले पीएसी सिपाही का शव घटना के पांच दिन बाद सोमवार को यमुना नदी में उतराता पाया गया।

पुलिस के अनुसार पीएसी का सिपाही गौरव यादव पीआरबी 112 डायल में मरका थाना क्षेत्र में चालक के पद पर तैनात था। 14 जनवरी की रात्रि घरेलू कलह के चलते उसने अपनी पत्नी शिवानी (31) और पुत्री परी (3) पर धारदार औजार से जानलेवा हमला किया था। घटना में पुत्री परी की मृत्यु हो गई जबकि शिवानी को राजकीय वीरांगना दुर्गावती मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित