बांदा , मार्च 31 -- उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक घर में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और बेटी झुलस गए।

पुलिस ने बताया कि अलीगंज इलाके के ईदगाह रोड स्थित पोड़ा बाग मोहल्ले में जमील उर्फ बबलू के घर के एक कमरे में आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों जमील, प5 व त्नी सना और पुत्री आरिफा-को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने सना को मृत घोषित कर दिया। पति और बेटी की हालत सामान्य बताई गई है।

पति ने प्रारंभिक सूचना में बताया कि एसी फटने से आग लगी, जबकि मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जिंदा जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित