बांदा , नवंबर 22 -- उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बबेरू रेंज के ओरन कस्बे क्षेत्र में एक तालाब में मौजूद मगरमच्छ को वन विभाग के अधिकारियों द्वारा शनिवार को सुरक्षित निकालकर यमुना नदी में छोड़ा गया।

वन विभाग के अधिकारियों ने आज शाम यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से नगर पंचायत ओरन के गढ़ाई क्षेत्र में एक मगरमच्छ दिखाई दिया। जिससे इलाके में दहशत व्याप्त हो गई थी।

उन्होंने बताया कि वन विभाग की एक टीम को कई घंटे की मशक्कत के बाद तालाब से मगरमच्छ को बाहर निकालने में सफलता मिली। इसके बाद मगरमच्छ को उसके अनुकूल वातावरण के अनुसार यमुना नदी में छोड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित