बांका , अप्रैल 04 -- बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह देवघर सुल्तानगंज रोड में जलेबियामोड़ के समीप बाइक और कार के बीच हुयी टक्कर में बाइक सवार तीनों लोगों की मौत हो गई, जबकि कार पर सवार चार लोग घायल गए हैं।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान कटोरिया थाना क्षेत्र के मोठाबारी पंचायत के बनारझूप गांव निवासी रूपेश कुमार साह, बालेश्वर कुमार साह, सुरेन्द्र कुमार साह के रूप में की गयी है। सभी लोग साहिबगंज मटिहानी में झाड़ फूंक के लिए जा रहे थे। घायलों को बेलहर रेफरल अस्पताल इलाज के लिये भेजा, जहां से बेहतर ईलाज के लिये सभी घायलों को सदर अस्पताल बांका भेज दिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल बांका भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित