बांका, मार्च 16 -- बिहार में बांका जिले की एक अदालत ने सोमवार को हत्या के एक मामले में एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को आजीवन कारावास तथा 25 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है।

सजा पाने वाले वाला अमरपुर थाना अंतर्गत कामदेवपुर गांव निवासी सुखारी तांती है। उसने वर्ष 2021 में इसी थाना क्षेत्र के कामदेवपुर गांव में एक व्यक्ति को पीटकर मार डाला था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित