हरिद्वार, फ़रवरी 06 -- उत्तराखंड में हरिद्वार के सुमन नगर क्षेत्र में स्थित स्क्रैप के गोदाम में शुक्रवार तड़के अचानक भीषण अग्निकांड हो गया। आग की तेज़ लपटों और घने धुएँ से इलाके में हड़कंप मच गया है।

सूचना मिलते ही फायर स्टेशन मायापुर, बहादराबाद और सिडकुल की फायर यूनिटें तुरंत मौके पर पहुँचीं और आग बुझाने का अभियान जारी है। स्क्रैप सामग्री अधिक होने के कारण आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित