बहराइच , मार्च 05 -- उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के सुजौली क्षेत्र में गुरुवार सुबह सरयू नहर में एक ग्रामीण का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बाजपुर बनकट्टी के सीताराम पुरवा गांव निवासी कनीराम निषाद (40) बुधवार को सुबह करीब 10 बजे घर से लगभग 100 मीटर दूर सरयू नहर के किनारे शौच के लिए गए थे। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक उनका कोई पता नहीं चल सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित