बहराइच , जनवरी 23 -- बहराइच जिले में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने दो नेपाली महिलाओं को भारी मात्रा में अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से कुल 2.243 किलोग्राम चरस बरामद हुई है।
पहली गिरफ्तारी थाना रूपईडीहा क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पिलर संख्या 651/4 के पास ग्राम जमुन्हा से हुई, जहां नेपाल के रुकुम जिले की निवासी सरिता शाह (42) को 1.114 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। दूसरी गिरफ्तारी पिलर संख्या 651/11 के पास से नेपाल के सुरखेत जिले की निवासी 33 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी शाह की हुई, जिनके पास से 1.129 किलोग्राम चरस बरामद की गयी। दोनों महिलाओं को कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित