बहराइच , अक्टूबर 01 -- उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के रामगांव थाना क्षेत्र में बुधवार को एक परिवार के चार सदस्यों समेत छह लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गयी।

पुलिस ने बताया कि निदुर पुरवा गांव में आज सुबह छह लोगों के शव घर के अंदर बरामद हुए। मृतकों में चार लोग विजय मौर्या के परिवार के बताए जा रहे हैं। इनमें विजय की पत्नी धीरज कुमारी, उसकी दो बच्चियां प्रियांशी (8) और प्रियंका (6) शामिल हैं। वहीं तीन नाबालिग बच्चे सूरज यादव (पुत्र लक्ष्मी राम यादव), सनी वर्मा (पुत्र ओमप्रकाश वर्मा) मृत पाए गए हैं। सभी की उम्र 15 वर्ष से कम बताई जा रही है। वहीं लकड़ी काटने गया लड़का किशन बच गया।

जानकारी के मुताबिक, विजय वर्मा सुबह करीब आठ बजे दो बच्चों को अपने घर पर मजदूरी कराने के लिए ले गया था। बच्चों ने करीब एक घंटे तक लहसुन काटने का काम किया। इसके बाद अचानक घर के अंदर आग लग गई। जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेट खोला तो एक कमरे में दो बच्चों के शव और दूसरे कमरे में पति पत्नी सहित चार लोगों के शव मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित