बहराइच , मार्च 16 -- उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के खैरीघाट थाना अंतर्गत चौकी बैवाही क्षेत्र के रायगंज गांव में सोमवार को एक किशोर भगहर नाले में पैर फिसलने से डूब गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रायगंज गांव निवासी अनुज (15) सोमवार दोपहर करीब दो बजे गांव के पास स्थित भगहर नाले के किनारे खड़ा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर गहरे पानी में गिर गया, जिससे वह डूब गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल नाले में उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस टीम भी खोजबीन में जुटी काफी देर तक ग्रामीणों द्वारा तलाश किए जाने के बाद भी किशोर का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी बैवाही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से तलाश अभियान शुरू कर दिया।
वैवाही चौकी इंचार्ज बैवाही महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किशोर के नाले में डूबने की सूचना मिली है। पुलिस टीम ग्रामीणों के साथ मिलकर किशोर की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित