भीलवाड़ा , फरवरी 03 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के पुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रेवल्स बस और कार के बीच टक्कर से कार सवार नौ लोग घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि अजमेर जिले के गुर्जर परिवार के नौ सदस्य धार्मिक स्थल सांवरियाजी जा रहे थे। भीलवाड़ा बाइपास पर हजारीखेड़ा कट के पास ट्रेवल्स बस से उनकी कार की टक्कर हो गई। घटना में किशन (50), पूजा (16), रमन (10), आरती गुर्जर, मधु (14) दयाल (25), रमेश (12), कनिश (6) और दुर्गा घायल हो गये।
सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित