बस्ती , मार्च 24 -- उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मंगलवार को सरयू नदी में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गयी है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कलवारी थाना क्षेत्र के चढ़ौआ गांव निवासी अभिषेक (21) सरयू नदी में नहाने गया था जहां पर गहरे पानी मे चले जाने से डूब गया और उसकी मौत हो गयी है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित