बस्ती , फरवरी 3 -- उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र के हुड़रा कुअर गांव में जर्जर मकान का छत गिर जाने से मंगलवार को एक मजदूर की मौत हो गयी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हर्रैया थाना क्षेत्र के हुड़रा कुअर गांव में कृष्ण देव सिंह अपना जर्जर मकान मजदूर लगा कर तुड़वा रहे थे। पीतपुर गांव निवासी मजदूर जगतराम (60) तथा सभाजीत मकान तोड़ रहे थे अचानक भरभरा कर छत गिर गया जिससे दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गये। इलाज के दौरान जगराम की मौत हो गयी है। सभाजीत की भी स्थिति गम्भीर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित