बस्ती , नवम्बर 02 -- उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के हुसेमऊ गांव के धान के खेत में एक अज्ञात महिला का शवरविवार को मिलने से सनसनी फैल गयी है।

पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने रविवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के हुसेमऊ गांव के एक खेत में कुछ लोग धानकाटने के लिए गये थे तभी खेत में एक महिला का शव देखकर सभी लोग तत्काल पुलिस को सूचना दिये जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और जान-पहचान के लिए आसपास के इलाके में जांच-पड़ताल शुरू किया लेकिन उसकी पहचान नही हो पायी। पुलिस ने लिखा पढ़ी करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव का शिनाख्त करने के लिए अन्य जनपदों मे सूचना प्रसारित कर रही है। अज्ञात महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष बतायी जा रही है।

उन्होंने बताया कि महिला का शव मिलने से घटना स्थल पर सनसनी फैल गयी थी पुलिस टीम पहुंचने के बाद वहां पर स्थिति सामान्य है।

वर्तमान में शान्ति व्यवस्था पूरी तरह से कायम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित