रांची , जनवरी 23 -- झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बसंत पंचमी पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।
राज्यपाल श्री गंगवार ने आज कहा कि विद्या एवं ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की आराधना को समर्पित पावन पर्व 'बसंत पंचमी' की हार्दिक शुभकामनाएँ। माँ सरस्वती आप सभी पर अपनी कृपा सदैव बनाए रखें और जीवन को ज्ञान एवं संस्कारों से आलोकित करें।
मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने लिखा ज्ञान, विद्या, कला और विवेक की देवी मां सरस्वती से प्रार्थना है कि वे सभी को ज्ञान और सृजनशीलता का आशीर्वाद दें। बसंत पंचमी का उल्लासपूर्ण पर्व हमारे जीवन में नई शुरुआत, रचनात्मकता और आत्मविश्वास लेकर आए। प्रकृति की तरह झारखण्ड भी निरंतर प्रगति, संतुलन और समृद्धि की ओर बढ़े, यही कामना है।
सरस्वती पूजा एवं बसंत पंचमी के पावन पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने लिखा, हे हंस वाहिनी, ज्ञान दायिनी अंब विमल मति दे! विद्या की देवी माँ सरस्वती जी के पूजन दिवस बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं। माँ सरस्वती की कृपा आप सबों पर बनी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित