इस्लामाबाद , फरवरी 05 -- पाकिस्तानी सेना ने देश के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में 'आतंकवाद विरोधी अभियान' में कम से कम 216 बलूच लड़ाकों को मार गिराया है।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने गुरूवार को एक बयान में कहा कि बलूच लड़ाकों के हमलों में सुरक्षा बलों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कुल 22 जवान और 36 नागरिक भी मारे गये। यह अभियान 29 जनवरी को शुरू हुआ था, जब विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली थी कि बलूच लड़ाके स्थानीय आबादी के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित