बलरामपुर , फरवरी 19 -- उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के भारत-नेपाल सीमावर्ती जरवा कोतवाली इलाके में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को दो तस्करों को गिरफ्तार कर करीब एक लाख रुपये कीमत की ब्राउन सुगर बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि इंडो- नेपाल बार्डर पर स्थित कोयलाबास निगरानी चौकी पर तैनात सशस्त्र सुरक्षा बल के नवीं वाहिनी के जवानों और नागरिक पुलिस की टीम संयुक्त गश्त कर रही थी कि नेपाल से तस्करी कर ला रहे 09.42 ग्राम ब्राउन सुगर संग जुनैद और विकाश बहादुर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि बंदियों में विकास बहादुर नेपाल राष्ट्र के दांग जिले का रहने वाला बताया गया हैं। उन्होंने बताया कि तस्करों के पास से एक बाइक भी बरामद की गयी हैं। दोनों आरोपियों को मादक द्रव्य निवारण अधिनियम व अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा कायम कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित