नयी दिल्ली , दिसंबर 24 -- रेलवे ने उत्तर प्रदेश के बरेली से राजस्थान के दौसा जिले में बांदीकुई के बीच एक यात्री ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

रेलवे ने बुधवार को बताया कि रेल मंत्रालय ने बरेली और बांदीकुई के बीच एक नयी यात्री ट्रेन सेवा शुरू करने को मंजूरी प्रदान की है। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 54356/54355 उत्तर प्रदेश में बरेली और राजस्थान में बांदीकुई के बीच संचालित होगी।

रेलवे ने बताया है कि यह ट्रेन रामगंगा ब्रिज, बशारतगंज, निसोई हॉल्ट, आंवला, रेवती बहोरा खेड़ा हॉल्ट, करेंगली, दबतारा, आसफपुर, सिसरका, चंदौसी, बहजोई, बबराला, राजघाट नरौरा, डिबाई, अतरौली रोड, हरदुआगंज, मंजूरगढ़ी, अलीगढ़, दाऊद खां, मंडारक, सासनी, हाथरस, पोरा, जसीसर रोड, चमरौला, बरहन, मिटावली, एत्मादपुर, कुबेरपुर, छलेसर, यमुना ब्रिज आगरा, आगरा किला, ईदगाह आगरा, बिचपुरी, रायभा, अछनेरा, चिकसाना, भरतपुर, हेलक, नदबई, खेरली, घोसराना, मंडावर महवा रोड, करणपुरा, बिवाई और श्री घासीनगर स्टेशन पर रुकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित