बरेली , जनवरी 29 -- लखनऊ दिल्ली रेलमार्ग पर गुरुवार शाम बरेली से लखनऊ दिशा में जा रही वन्दे भारत एक्सप्रेस से एक आवारा पशु बिलपुर रेलवे स्टेशन क्रासिंग टकरा गया।
हादसे के बाद वंदे भारत ट्रेन को रोका गया। करीब पांच मिनट तक ट्रेन का परीक्षण लोको पायलट द्वारा किया गया उसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। वही आवारा पशु गम्भीर रुप से घायल हो गया। आवारा पशु टकराने से रेल यातायात भी प्रभावित हो गया। पीछे से आ रही सियालदह एक्सप्रेस को भी आउटर पर कुछ मिनट रोकना पड़ा।
बरेली स्थित फतेहगंज पूर्वी में वंदे भारत ट्रेन से आवारा पशु के चपेट टक्कर लगने के बाद बिलपुर स्टेशन पर लोहे की बाउंड्री लगी हुई है जो कि कई जगह से टूटी हुई है। वही से निकलकर आवारा पशु स्टेशन पर पहुंचते हैं और रेलवे लाइन पर पहुंचकर ट्रेन से टकरा जाते हैं।
स्टेशन मास्टर प्रदीप साहू ने बताया कि वन्दे भारत ट्रेन की एक गाय की टक्कर हुई थी। जिसके बाद ट्रेन को पांच मिनट स्टेशन पर रोका गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित