बरेली , फरवरी 02 -- बरेली में देवरनिया थाना क्षेत्र में एक राइस मिल में धान की बोरियां गिरने से दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई।

देवरनिया कोतवाली प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया रविवार शाम हुई घटना के बाद मृतक सर्वेश के भाई पप्पू की तहरीर पर देवरनिया थाने में मुस्कान राइस मिल मालिक के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतकों की पहचान खिरनी गांव के रहने वाले सर्वेश (30) और विनोद कुमार (27) रूप में हुई है। दोनों मुस्कान राइस मिल में धान की बोरियों को लगाने और निकालने का काम करते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित