बरेली , जनवरी 05 -- उत्तर प्रदेश में बरेली जिले की भमोरा पुलिस व एएनटीएफ संयुक्त टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 किलो से अधिक अफीम बरामद की है। पकड़ी गई अफीम की कीमत एक करोड़ से ज्यादा बताई जाती है।
भमोरा थानाध्यक्ष सनी चौधरी ने सोमवार दोपहर बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त झारखंड के कंडे मुंडा और बल्के मुंडा ने पूछताछ में बताया कि वे लोग अपने यहां पहाडी पर अफीम की खेती करते हैं। मौके से फरार हुआ साथी के साथ वे लोग झारखण्ड से यहाँ बरेली अफीम बेचने आते रहते है क्योंकि यहाँ पर अफीम अच्छे दामो में बिकती है। बरेली में एक आदमी से 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति किलोग्राम हिसाब से अफीम बेचने की बात हुयी थी तो वे लोग उसे अफीम बेचने यहां आये थे। पुलिस को आता देखकर गाडी चला रहा साथी मौके से फरार हो गया।
श्री चौधरी ने जानकारी दी कि थाना भमोरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना आधार अभियुक्तों कंडे मुंडा निवासी ग्राम बड़ी निचकेल थाना अर्की जिला खूंटी झारखण्ड व बल्का मुंडा मुंडा निवासी ग्राम परतापुर थाना तमाड़ जिला रांची झारखण्ड को रम्पुरा अण्डर पास से दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त से 11 किलो अफीम तथा मोबाइल फोन, 9200 रूपये व एक काले रंग की कार बरामद हुयी है। थाना भमौरा पर धारा मामला पंजीकृत किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित