बरेली , मार्च 13 -- उत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और एएनटीएफ यूनिट बरेली की संयुक्त टीम ने बरेली जिले में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। टीम को मौके पर अफीम की खड़ी फसल और उससे बनने वाले अवैध सह उत्पाद बरामद हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है।
एएनटीएफ के अनुसार, सूचना मिली थी कि बरेली के थाना सिरौली क्षेत्र के ग्राम गुरवा में छत्रपाल और राजेश्वर उर्फ राजू नामक व्यक्ति मृतक महिला कृष्णा देवी के नाम पर जारी अफीम की लाइसेंस संख्या-20 का दुरुपयोग कर रहे हैं। महिला की मृत्यु के बाद भी उसके नाम पर अवैध रूप से अफीम की खेती कर अफीम और उसके सह उत्पाद का अवैध व्यपवर्तन कर अनुचित लाभ लिया जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित