श्रीनगर , जनवरी 16 -- जम्मू-कश्मीर के बारामूला ज़िले में शुक्रवार को एक सैन्य इकाई में मिले 51 एमएम के ज़िंदा मोर्टार बम को बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि पुलिस स्टेशन बोनियार को भारतीय सेना की एक इकाई से रामपुर बोनियार में उनकी इकाई में खुदाई के दौरान एक 51 एमएम का ज़िंदा मोर्टार बम मिलने की जानकारी फोन पर दी गयी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इलाके की घेराबंंदी कर सभी ज़रूरी सुरक्षा उपाय किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित