भरतपुर , मार्च 27 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर में दिल्ली- मुंबई रेलमार्ग पर बनास नदी के रेलवे ट्रैक पुल पर रील बनाने के मामले में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर दो भाई-बहनों को रेलवे पुलिस बल ने गिरफ्तार किया है।

सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पीलवा गांव निवासी दिलखुश मीणा एवं संजू मीणा ने लाइक पाने के लिए रेलवे ट्रैक पर रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसकी जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 147 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार रेलवे ट्रैक पर चलना, ट्रैक पार करना, रेलवे पुलों पर खड़े होकर फोटो या वीडियो बनाना अथवा रेलवे परिसर में किसी भी प्रकार की अनावश्यक गतिविधि करना कानूनन अपराध है। ऐसी गतिविधियां न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि यह व्यक्ति के जीवन के लिए भी अत्यंत खतरनाक साबित हो सकती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित