भरतपुर , अप्रैल 18 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर में नागरिक सुरक्षा दल ने शुक्रवार शाम बनास नदी में नहाते समय डूबे व्यक्ति का शव आज सुबह नदी से तलाश करके पुलिस को सौंप दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मध्य प्रदेश में श्योपुर जिले का निवासी रामदयाल आदिवासी सरसों की कटाई के बाद गेहूं की कटाई के लिए यहीं रहकर मजदूरी कर रहा था। शाम को वह रेलवे पुल के पास जिसके बनास नदी में नहा रहा था कि अचानक गहरे पानी में जाने से वह डूब गया।

जब रामदयाल घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गयी। उसके कपड़े बनास नदी के किनारे रखे हुए मिले।

इस पर नागरिक सुरक्षा दल को बुलाया गया जिन्होंने शुक्रवार को ही उसकी तलाश की, लेकिन अंधेरा होने पर तलाशी अभियान रोक दिया गया। इस पर नागरिक सुरक्षा दल ने सुबह उसे ढूंढ़ निकाला और उसे पुलिस को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित